फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पॉलिटेक्निक परीक्षा में छात्रों की अवधारणात्मक और तकनीकी समझ का आकलन

विज्ञापन
फोटो32कासगंज में पॉलीटे​क्निक परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। पॉलिटेक्निक की परीक्षाएं मंगलवार को शांतिपूर्ण ढंग से कराई गईं। बैकअप परीक्षार्थियों ने दोनों पालियों में अपनी परीक्षा दी। इन परीक्षाओं में सिविल और मैकेनिकल ट्रेड के प्रमुख विषयों के प्रश्न पत्र शामिल थे।
विज्ञापन

राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान सोरों केंद्र पर दोनों पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में सिविल ट्रेड के अंतर्गत संरचनात्मक यांत्रिकी विषय की परीक्षा हुई। प्रश्न पत्र में प्रतिबल, विकृति, धरन, भार, आधार प्रतिक्रिया और ढांचागत संरचनाओं जैसे महत्वपूर्ण विषयों से सवाल पूछे गए। परीक्षा से छात्रों की बुनियादी अवधारणाओं और तकनीकी समझ का आकलन किया गया।
इसी केंद्र पर मैकेनिकल ट्रेड के छात्रों की द्रवचालित एवं वायवीय विषय की परीक्षा भी आयोजित की गई। इसमें द्रवचालित प्रणाली, वायवीय प्रणाली, वाल्व, पंप, वायु संपीडक और दबाव नियंत्रण जैसे पाठ्यक्रम आधारित प्रश्न शामिल थे। प्रश्न पत्र में व्यावहारिक ज्ञान और अवधारणात्मक स्पष्टता पर विशेष जोर दिया गया। दूसरी पाली में अनुप्रयुक्त रसायन विज्ञान (एप्लाइड केमिस्ट्री) की परीक्षा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


दोनों पालियों में 71 परीक्षार्थी हुए शामिल
पहली पाली में पंजीकृत सभी 13 तथा दूसरी पाली में पंजीकृत 63 में से 58 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। प्रधानचार्य राजन सिंह, सहायक केंद्र अधीक्षक उमांशंकर, देवकांत गौतम आदि मौजूद रहे।

आसाल लगा प्रश्न पत्र

पेपर सिलेबस से बाहर नहीं था। कुछ प्रश्न गणना वाले थे, लेकिन तैयारी ठीक थी तो हल कर दिए।- शिवम वर्मा, परीक्षार्थी सिविल ट्रेड

स्ट्रक्चरल मैकेनिक्स में आधार मजबूत था तो पेपर अच्छा रहा। समय थोड़ा कम पड़ा, लेकिन कुल मिलाकर पेपर ठीक रहा।- गीता परीक्षार्थी सिविल ट्रेड

पेपर सिलेबस से था। हाइड्रोलिक्स और न्यूमेटिक्स के बेसिक सवाल आसान लगे, लेकिन कुछ एप्लिकेशन आधारित प्रश्न समय लेने वाले थे। - संदीप, परीक्षार्थी मैकेनिकल ट्रेड
विज्ञापन


प्रश्न पत्र संतुलित था। जिन टॉपिक्स की अच्छे से तैयारी की थी, वे आसानी से हो गए। थोड़ा समय कम जरूर पड़ा। - अनामिका, परीक्षार्थी मैकेनिकल ट्रेड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें