फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मुरली मोहन बने सोरोंजी ब्लॉक अध्यक्ष

विज्ञापन
फोटो41ब्लॉक सोरोंजी के जूनियर हाईस्कूल ​शिक्षक संघ के निर्वाचित पदा​धिकारी। स्रोत:संगठन
विज्ञापन
कासगंज। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक सोरों का अधिवेशन एवं निर्वाचन बीआरसी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया में शिक्षकों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया, जिसमें विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

निर्वाचन में ब्लॉक अध्यक्ष मुरली मोहन वार्ष्णेय को चुना गया। ब्लॉक मंत्री शिशुपाल सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मनोज कुमार को चुना गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुपम वीर तथा उपाध्यक्ष मुहम्मद आफाक, सियाराम पाल, जावेद असलम और अनिल बाबू चुने गए। संयुक्त मंत्री नीरज यादव और लेखाकार गजराज सिंह निर्वाचित हुए।
सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत करने तथा शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
निर्वाचन प्रक्रिया पर्यवेक्षक मुहम्मद जावेद और दिनेश कुमार की देखरेख में हुई। मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला महामंत्री हाशिम बेग, जिला मंडल कोषाध्यक्ष शिव कुमार, महेश कुमार, सतीश कुमार, सेवा निवृत्त शिक्षक राजवीर सिंह यादव और जमीर आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें