फोटो03जिला अस्पताल में आंखों की जांच करते नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ.ग्यास खान । संवाद
कासगंज। बदल रहे मौसम का सीधा असर अब लोगों की आंखों पर देखने को मिल रहा है। धूल, ठंडी हवा और तापमान में उतार-चढ़ाव से नेत्र संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल की नेत्र रोग ओपीडी में बुधवार को 150 मरीज आए।
जिला अस्पताल में तैनात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. ग्यास खान ने बताया कि इन दिनों अधिकांश मरीज आंखों में एलर्जी, जलन, खुजली, पानी आना और नजर कमजोर होने की शिकायत लेकर आ रहे हैं। मौसम में धूल-मिट्टी और ठंडी हवा आंखों को प्रभावित कर रही हैं, जिससे एलर्जिक कंजक्टिवाइटिस के मामले बढ़ रहे हैं।
उन्होंने लोगों को सलाह दी कि आंखों में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना डॉक्टर की सलाह के दवा का प्रयोग न करें। धूल से बचाव के लिए बाहर निकलते समय चश्मा पहनें। आंखों को साफ पानी से धोते रहें।