फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गांव नगला भोजराज में रविवार सुबह शव पहुंचते ही मच उठा चीत्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। आर्थिक तंगी और बेटे की बीमारी के विषम हालातों के बीच एक परिवार के पांच लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने पांचों शव कब्जे में लेकर शनिवार की रात पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की सुबह जब एक साथ पांचों शव ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव में पहुंचे तो चीत्कार मच उठा। चीत्कार के बीच हर किसी की आंख नम हो गई। दंपती के शव को एक ही चिता पर जलाया गया जबकि तीन बच्चों के शव तालाब किनारे एक गड्ढे में दफनाए गए। एक परिवार के पांच शवों का एक साथ अंतिम संस्कार देख हर आंख से आंसू बहने लगे।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 7:30 बजे सभी शव नगला भोजराज पहुंचे तो चीत्कार मच उठा। दंपती के दोनों पक्षों के रिश्तेदार, गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली से शव उतारकर पहले बाग में रखे गए। एक साथ पांच शव देखकर लोग काफी द्रवित थे। परिजन का चीत्कार सन्नाटे को तोड़ रहा था। परिवार के लोगों ने शव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू कर दीं। बच्चों का अंतिम संस्कार गांव के ही तालाब के किनारे गड्ढा खोदकर दफनाकर किया गया। सत्यवीर व उसकी पत्नी रामश्री का अंतिम संस्कार उनके खेत के पास एक ही चिता पर किया गया। सत्यवीर के छोटे भाई देशराज ने भाई और भाभी के शव को मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे। हर कोई इस द्रवित करने वाली घटना को लेकर परेशान था।

गांव में रहा पुलिसबल तैनात
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव ले जाए गए। उसके साथ ही पुलिस की टीम भी गांव पहुंच गई। किसी तरह की कानून व्यवस्था से जुड़ी समस्या खड़ी न हो, इसके लिए पुलिस सतर्क थी। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर अंतिम संस्कार के दौरान अमांपुर थाने की पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन

यह हुई थी घटना

नगला भोजराज का मूल रूप से रहने वाला सत्यवीर अपने परिवार के साथ अमांपुर में रह रहा था। अमांपुर में उसने चार दिन पूर्व कमरा बंद करके पत्नी और बच्चों की हत्या कर खुद की जान फंदा लगाकर दे दी। घटना की जानकारी शनिवार की देर शाम हुई तो अमांपुर कस्बे में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। घटनास्थल से शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। डीएम के निर्देश पर सभी शवों का पोस्टमार्टम शनिवार की रात ही किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें