फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ का शिकंजा : बिना परमिट दौड़ रहीं तीन बसें सीज

Tue, 26 May 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो11वाहन चेकिंग करते एआरटीओ। स्रोत:विभाग
विज्ञापन
कासगंज। बिना परमिट सड़कों पर दौड़ रहीं तीन बसों पर मंगलवार सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने शिकंजा कसा। प्रवर्तन दल ने ओवरलोड और नियमों की अनदेखी कर चल रहे वाहनों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कई वाहन चालकों पर कार्रवाई की। वहीं, नशे की हालत में वाहन चलाते मिले सात चालकों पर जुर्माना लगाकर सड़क सुरक्षा पर कड़ा संदेश दिया गया।
विज्ञापन


एआरटीओ आरपी मिश्र के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने कासगंज-सोरों मार्ग, बाईपास, मथुरा, एटा और अतरौली मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान तीन ट्रकों में निर्धारित क्षमता से अधिक माल भरा मिला, जिन पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा पांच यात्री वाहनों के खिलाफ भी नियम उल्लंघन के मामले में कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान के दौरान ओवरस्पीड में दौड़ रहे 31 वाहनों के चालान काटे गए। वहीं, बिना परमिट संचालित हो रहीं तीन बसों को सीज कर दिया गया। नशे की हालत में वाहन चलाते मिले सात चालकों पर भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया गया। एआरटीओ ने बताया कि अभियान के दौरान विभिन्न मामलों में करीब 2.50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने से हादसों की संभावना काफी कम हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें