फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जलभराव और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें, बच्चों का स्कूल जाना हुआ दूभर

विज्ञापन
फोटो15सोरोंजी के गांव नगला बीच में मंदिर जाने वाले सड़क पर हुई कीचड़। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत के मजरा नगला बीच में गंदगी और जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव में पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जगह-जगह गंदगी और गंदा पानी जमा रहता है।
विज्ञापन

एक हजार से अधिक आबादी वाले इस गांव में सबसे बुरा हाल प्राथमिक विद्यालय के सामने का है, जहां भारी कीचड़ और जलभराव के बीच बच्चों को स्कूल आना-जाता पड़ता है।
रास्ते में कीचड़ होने के कारण बच्चों के फिसलकर गिरने का लगातार खतरा बना रहता है और बारिश के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है। लंबे समय से जमा पानी और गंदगी के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है, जिससे मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा, जलभराव और गंदगी के चलते ग्रामीणों को क्षेत्र में संक्रामक बीमारियां फैलने का भी डर सता रहा है। ग्रामीण हवलदार ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं, जिससे लोगों में गहरा रोष है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में नियमित सफाई कराने और जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था करने की मांग की है।

क्या बोले ग्रामीण
-प्राथमिक विद्यालय के सामने कीचड़ और जलभराव होने से बच्चों को स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है। कई बार बच्चे कीचड़ से होकर निकलते समय फिसल जाते हैं। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।- खूब सिंह, ग्रामीण
- गांव में गंदगी और जलभराव के कारण मच्छर पनपने लगे हैं। इससे लोगों को संक्रामक बीमारियां फैलने का डर बना रहता है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है। -नेम सिंह साहू, ग्रामीण

वर्जन
- गांव में पंचायत सचिव को मौके पर जाकर निरीक्षण कर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। जल्द समाधान होगा ताकि लोगों को परेशानी न हो।- नाथूराम ,खंड विकास अधिकारी सोरोंजी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें