फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मटर की आवक बढ़ी, बाहरी मंडियों में भेजी जा रही

Thu, 01 Jan 2026 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो15मोहनपुरा मटर मंडी में मटर लेकर पहुंचे किसान ।संवाद
विज्ञापन
मोहनपुरा। प्राचीन एवं बड़ी मंडियों में शामिल मोहनपुरा की मटर मंडी में इन दिनों मटर फली की आवक बढ़ गई है। आसपास के किसानों के अलावा अन्य जनपदों के किसान भी मटर को बेचने मोहनपुरा मंडी में पहुंच रहे हैं। बाहरी मंडियों के साथ साथ अब फैक्टरियों में भी फली की मांग शुरू होने से अब जनपद की मटर प्रदेश के बाहर भी भेजी जा रही है।हाथरस के वाजिदपुर गांव निवासी सुरेश सिंह और बदायूं के कछला निवासी राजपाल सिंह ने बताया कि मोहनपुरा की बड़ी मंडी होने के नाते यहां मटर बेचने आए हैं। व्यापारी अमजद अली ने बताया कि इस समय राजधानी दिल्ली समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर, गोरखपुर, उत्तराखंड के रुद्रपुर, हरियाणा के पानीपत, करनाल सहित अन्य मंडियों और फैक्टरियों को माल का लदान किया जा रहा है। व्यापारी अशोक सक्सेना ने बताया कि जैसे-जैसे फली की आवक बढ़ेगी वैसे ही फैक्टरियों की डिमांड भी बढ़ेगी। आने वाले दिनों में मटर आवक के और भी बढ़ने की उम्मीद है।मोहनपुरा चौकी प्रभारी डॉ. महेश सिंह ने बताया कि मंडी संचालन के लिए बनाई गई टोकन व्यवस्था से यातायात भी सुचारू है। व्यापारी पहुंचकर अपने पसंदीदा माल की खरीद फरोख्त करते हैं और किसानों को टोकन जारी करते हैं। टोकन व्यवस्था से मंडी में फिलहाल जाम की कोई स्थिति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें