फोटो16श्रीडीडू माहेश्वरी समाज के चुनाव में विजयी हुए पदाधिकारी ।संवाद
कासगंज। श्री डीडू माहेश्वरी समाज के त्रिवार्षिक चुनाव की मतगणना श्रीमती गंगा देवी माहेश्वरी भवन में देर रात तक पूरी हुई। सुनील कुमार कावरा को समाज का अध्यक्ष चुना गया। सभी विजेता पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत किया गया।समाज के अध्यक्ष पद के लिए मैदान में रहे सुनील कुमार कावरा 670 पाकर विजेता घोषित किए गए। जबकि उनके प्रतिद्वंदी कृष्ण मुरारी दरगढ़ को 416 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर गोपाल झंवर 608 वोट पाकर विजयी घोषित किया गया। प्रदीप अजमेरा को 420 वोट मिले। मंत्री पद नितिन माहेश्वरी ने 593 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने राजीव कावरा को परास्त किया। उप मंत्री पद पर अमित कुमार ने सबसे अधिक 735 वोट पाकर विजय प्राप्त की। उन्होंने मनोज जाखेटिया को हराया। कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। इनमें आदर्श माहेश्वरी ने 555 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। सच्चिदानंद डांगरा ने 308 तथा राजेश कुमार ने 170 वोट प्राप्त किए। भंडारी पद पर संतोष भड़सारी 569 वोट पाकर विजेता रहे। जबकि योगेंद्र राठी को 451 वोट मिले। निरीक्षक पद पर सुनील असावा 555 वोट पाकर विजेता घोषित किए गए। सुनील दरगढ़ को 467 वोट मिले। प्रबंधक पद पर चार प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। उपेंद्र माहेश्वरी 415 वोट पाकर विजेता बने। प्रदीप कुमार को 267 वोट मिले। उपप्रबंधक के तीन पदों के लिए छह प्रत्याशियों में मुकाबला हुआ। इनमें गौरांश शक्ची ने 608, सौरभ लाहौटी ने 608 तथा धर्वेंद्र मानधना ने 483 वोट पाकर जीत हासिल की। सात सदस्य पद के लिए 14 प्रत्याशियों में मुकाबला रहा। इनमें किशन नरायन बिड़ला, नवल अजमेरा, दिलीप झंवर,रिषभ डांगरा, रमाकांत माहेश्वरी, राहुल डांगरा, मयंक बिड़ला को विजेता घोषित किया गया। मतगणना परिणाम जानने के लिए समाज के लोग देर रात नजर बनाए रहे। जैसे ही परिणाम घोषित हुए विजेता प्रत्याशियों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।। लोगों ने विजेता प्रत्याशियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। मुख्य चुनाव अधिकारी विनय राज पन्नू ने चुनाव परिणाम की घोषणा की। विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए।