फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: संविदा कर्मियों के एरियर का किया जाए भुगतान

Wed, 11 Feb 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो04नगर पालिका परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ जिलाध्यक्ष सोनू भं
विज्ञापन
कासगंज। नगर पालिका के संविदा और सफाई कर्मियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर बुधवार को स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष ने नगर पालिका परिसर में भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि लंबे समय से वेतन और एरियर भुगतान सहित अन्य समस्याएं लंबित हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
विज्ञापन

निकाय संघ के जिलाध्यक्ष सोनू भंडारी ने सफाई कर्मियों के साथ हड़ताल करते हुए मांग की कि संविदा कर्मियों को महंगाई भत्ते (डीए) की बकाया किस्त का एरियर शीघ्र भुगतान किया जाए। ठेका कर्मचारियों का ईपीएफ जमा कराया जाए और बैकलॉग कर्मियों को उनके मूल पदों पर वापस भेजा जाए। उन्होंने बताया कि पूर्व में डोर-टू-डोर कलेक्शन का कार्य कर रहे 45 कर्मचारियों, जो धरना-प्रदर्शन में भी शामिल रहे, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पुनः कार्य पर लगाया जाए। ठेका कर्मचारियों को 30 दिन का पूर्ण वेतन सुनिश्चित किया जाए। कर्मी मालती देवी के एक वर्ष के लंबित वेतन एरियर का भुगतान कराया जाए।
इसके अतिरिक्त गर्म वर्दी उपलब्ध कराने, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों, ट्यूबवेल ऑपरेटरों एवं बिजली विभाग कार्यालय में तैनात कर्मियों को कम से कम 410 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वेतन देने की मांग भी उठाई गई। कर्मचारियों का आरोप है कि कई कर्मियों का तीन से चार माह का वेतन लंबित है।
विज्ञापन

उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान मुकेश वाल्मीकि, तरुण प्रसाद, अशोक कुमार, आकाश, मुकेश कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें