फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सड़क पर बसें खड़ी करने वाले तीन चालकों को एआरएम का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। रोडवेज बस स्टैंड के बाहर सड़क पर बसें खड़ी कर सवारी भरने और यातायात बाधित करने के मामले में जिलाधिकारी की कड़ी नाराजगी के बाद उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम हरकत में आ गया है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) कार्यालय ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए एटा डिपो के तीन चालकों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब तलब किया है। यह कार्रवाई शनिवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के बाद हुई।
निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड के ठीक सामने सड़क पर कासगंज और एटा डिपो की तीन अनुबंधित बसें खड़ी पाई गई थीं, जिससे मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार द्वारा जारी नोटिस में एटा डिपो के चालक गुड्डू मियां, रामनिवास और मदन पाल को अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

समस्या के स्थायी समाधान के लिए रोडवेज प्रशासन ने एटा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, बदायूं और बरेली डिपो के अधिकारियों को पत्र लिखा है। सभी डिपो को निर्देश दिए गए हैं कि उनकी कोई भी बस सड़क पर खड़ी न मिले और संचालन अनिवार्य रूप से बस स्टैंड के अंदर से ही कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें