फोटो06गंजडुंडवारा में पुलिस कर्मियों के साथ पैदल मार्च करते सीओ । संवाद
गंजडुंडवारा। सीओ पटियाली संदीप वर्मा और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम ने बुधवार शाम को पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख मार्गों, बाजारों और गलियों में पैदल गश्त की। सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। सीओ संदीप वर्मा ने कहा कि माहौल खराब करने या शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई और वाहनों की चेकिंग हुई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई।