फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ग्रामीणों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
फोटो17गंजडुंडवारा में आयोजित वि​​धिक साक्षरता ​शिविर में मौजूच सचिव व अन्य ।स्रोत:कोर्ट
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर बुधवार को ब्लॉक परिसर में एक वृहद विधिक सेवा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव गिरेंद्र सिंह ने की। विभिन्न सरकारी विभागों की योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही चिह्नांकन और पंजीकरण किया गया।
विज्ञापन

शिविर में निर्धन वर्ग, दिव्यांगजनों, महिलाओं, बच्चों, श्रमिकों और अनुसूचित जाति व जनजाति के लोगों को सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कानूनी अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में भी बताया गया। घरेलू हिंसा, भरण-पोषण, पारिवारिक व भूमि विवाद के साथ-साथ महिला व बाल संरक्षण अधिनियम, वरिष्ठ नागरिक अधिनियम और साइबर अपराध आदि पर चर्चा हुई।
सचिव गिरेंद्र सिंह ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पात्र व्यक्तियों को निशुल्क अधिवक्ता सेवा, कानूनी परामर्श और न्यायालय के दस्तावेज तैयार कराने में सहायता देता है। विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्य समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति तक न्याय और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक नागरिक ही सशक्त और उन्नत समाज की असली नींव होता है। इस दाैरान अधिकार मित्र शैलेश कुमार और अशोक कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें