फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अंजलि बनीं एक दिन की प्रधानाचार्य

विज्ञापन
फोटो16कासगंज में इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले में दूसरा स्थान पाने वाली श्रीगणेश इंटर  - फोटो : 1
विज्ञापन
कासगंज। श्री गणेश इंटर कॉलेज की इंटरमीडिएट छात्रा अंजली ने बोर्ड परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने 89.9 फीसदी अंक हासिल कर यह उपलब्धि अपने नाम की। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अंजली को उनकी उपलब्धि पर एक दिन के लिए प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान उन्होंने छात्रों को सफलता के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में अंजली के द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर खुशी का माहौल रहा।
छात्रा का भव्य स्वागत किया गया और उसे फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एचपीएन दुबे ने अंजली की उपलब्धि को अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि इससे अन्य विद्यार्थी भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

एक दिन की प्रधानाचार्य के रूप में अंजली ने विद्यालय के छात्रों से संवाद किया। उसने उन्हें सफलता के लिए मेहनत और लगन को महत्वपूर्ण बताया। अंजली ने कहा कि बिना परिश्रम के जीवन में सफलता संभव नहीं है।
बाद में जिला विज्ञान क्लब ने भी अंजली को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। जिला समन्वयक डॉ. जयंत कुमार गुप्ता ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों और गणमान्य लोगों ने भी उसे उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें