फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रैक्टर में लगी लेवलर मशीन के नीचे दबी मासूम, गई जान

विज्ञापन
फोटो 54 कासगंज मृतक मासूम रगिनी का फाइल फोटो। स्रोत: परिजन
विज्ञापन
कासगंज। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव अहमद देव नागर में बुधवार की देर शाम रोड पर खेलते समय तीन साल की मासूम ट्रैक्टर में लगी लेवलर मशीन की चपेट में आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

गांव अहमद देव नागर निवासी कैलाश चंद्र बुधवार की शाम खेत पर गेहूं की फसल काटने के लिए गए थे। उनके साथ में उनकी तीन साल की बेटी रागिनी भी खेत पर गई थी। पिता फसल काटने में व्यस्त थे।
बच्ची रोड किनारे खेल रही थी। गांव के रहने वाले भगवान दास रोड से ट्रैक्टर लेकर गुजर रहे थे, तभी खेलते वक्त अचानक बच्ची उसकी चपेट में आ गई। ट्रैक्टर में लगी लेवलर मशीन के नीचे दब गई। बच्ची की चीख सुनकर जब तक उन्होंने ट्रैक्टर रोका, तब तक उसकी माैत हो चुकी थी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के परिजन से हादसे के बारे में जानकारी की। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि खेलते समय बच्ची की ट्रैक्टर में लगी लेवलर मशीन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें