फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सरकारी जमीन पर बनी समाधि की शिकायत पर पहुंची प्रशासनिक टीम

विज्ञापन
फोटो 43 - सहावर क्षेत्र के गांव फरौली में सरकारी जमीन पर समाधि बनाए जाने की शिकायत के बाद मौके
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के गांव फरौली में सरकारी जमीन पर समाधि बनाए जाने की शिकायत पर बुधवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। राजस्व टीम ने पैमाइश के बाद जमीन को सरकारी बताया। इसके बाद एसडीएम ने संबंधित लोगों को सरकारी भूमि खाली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव फरौली में सरकारी जमीन पर समाधि बनाए जाने की शिकायत के बाद बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसडीएम हर्षिता देवड़ा और सीओ दुर्गेश कुमार मिश्र भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। नायब तहसीलदार धनवीर सिंह ने राजस्व टीम के साथ मौके पर जमीन की पैमाइश कराई।
पैमाइश के दौरान संबंधित जमीन सरकारी पाई गई। इसके बाद एसडीएम हर्षिता देवड़ा ने संबंधित लोगों को सरकारी जमीन खाली करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का निर्माण या कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बृहस्पतिवार तक सरकारी जमीन खाली कर दी जाए और समाधि का निर्माण निजी भूमि पर किया जाए। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
-
वर्जन
सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण नहीं होने दिया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन कराया जाएगा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। - दुर्गेश कुमार मिश्र, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें