कासगंज में अमर उजाला ने यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले छात्र को सम्मानित किया। अमर उजाला की टीम छात्र के घर पहुंची। उसके साथ केक काटा और प्रशस्ति पत्र दिया। इस खुशी में परिजन और शिक्षक शामिल हुए।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
उत्तर प्रदेश के कासगंज में यूपी बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले छात्र को अमर उजाला ने सम्मानित किया। पहले छात्र के साथ मिलकर केक काटा गया, इसके बाद उसे प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर छात्र के परिजन भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिले के पटियाली क्षेत्र स्थित सेंट केएम मेमोरियल इंटर कॉलेज के हाईस्कूल के छात्र आदर्श प्रताप हाईस्कूल के जिला टॉपर रहे हैं। उनकी सफलता पर अमर उजाला ने उनके घर पहुंचकर शुभकामनाएं दी। उनके साथ केक काटा और उन्हें सम्मानित किया। केक काटने के दौरान परिजन और शिक्षक शामिल रहे। सभी ने एक साथ सफलता की खुशियां मनाईं।
पिता बोले- बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए अमर उजाला का आभार
पिता श्याम किशोर गौर, मां सुनीता देवी ने आदर्श को केक खिलाया। आदर्श ने भी सभी को केक खिलाया। इस दौरान मेधावी के भाई आलोक गौर, बहन अंजली गौर, भाभी प्रियंका गौर, प्रधानाचार्य शोभित चौहान, रोहित पुंढीर आदि मौजूद रहे। पिता श्याम किशोर गौर ने अमर उजाला का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है। पिता ने बताया कि आदर्श ने मंडल में भी टॉप किया है।