फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: एबीवीपी जिला सह संयोजक से मारपीट और अभद्रता करने का आरोप

विज्ञापन
फोटो 34 - अमांपुर थाने के बाहर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाती सीओ सहावर
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक (दरोगा) अवधेश कुमार दुबे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला सह संयोजक प्रशांत आर्य के साथ अभद्रता और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है।
विज्ञापन

आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बुधवार की रात कोतवाली के बाहर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन किया। दरोगा के निलंबन व प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। देर रात एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर धरना खत्म हो सका।
एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री नीरज गोस्वामी ने बताया कि मंगलवार की रात लगभग 12 बजे परिषद के जिला सह संयोजक घर से लाइब्रेरी मॉडल लेने के लिए जा रहे थे। रास्ते में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुके थे।
विज्ञापन

तभी उप निरीक्षक अवधेश कुमार दुबे अन्य पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि छात्र नेता की ओर से अपना परिचय दिए जाने के बावजूद दरोगा ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट की।
इसके विरोध में बुधवार की रात काफी संख्या में एबीवीपी कार्यकर्ता कोतवाली पहुंच गए। आरोपी दरोगा के निलंबन और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, जिससे काफी देर तक सड़क पर जाम की स्थिति भी बनी रही।

धरने की सूचना पर सीओ सहावर शाहिदा नसरीन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तहरीर लेकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का भरोसा दिया।

एसपी के आश्वासन के बाद देर रात करीब 2:30 बजे कार्यकर्ताओं ने अपना धरना स्थगित किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान अनंत यदुवंशी, नीरज गोस्वामी, यश मिश्रा, हिमांशु लोधी, ध्रुव गंगवार, मीतपाल, कृष्ण माहेश्वरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


वर्जन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने उप निरीक्षक पर आरोप लगाते हुए धरना दिया था। पुलिस अधीक्षक ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया तो देर रात धरना खत्म हो गया। मामले में जांच करके रिपोर्ट एसपी को भेज दी गई है। -शाहिदा नसरीन, सीओ सहावर

फोटो 34 - अमांपुर थाने के बाहर जाम लगाकर धरना प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को समझाती सीओ सहावर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें