फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लंबे इंतजार के बाद बदलेगी रोडवेज बस स्टैंड की सूरत, यात्रियों को सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले के रोडवेज बस स्टैंड की बदहाल स्थिति सुधारने की प्रक्रिया अब तेज होने वाली है। लंबे समय से रंगाई-पुताई न होने और टूटे फर्श के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। इसके कायाकल्प के लिए एक नया प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

बस स्टैंड का निर्माण लगभग 11 वर्ष पहले हुआ था, जिसके बाद से कोई रंगाई-पुताई नहीं हुई है। कार्यालय परिसर में कई स्थानों पर फर्श टूटकर जमीन में धंस गया है। बारिश के दिनों में बस स्टैंड के पीछे के हिस्से में जलभराव हो जाता है। पानी भर जाता है तो चालकों को बस खड़ी करने में दिक्कत होती है। ऊपर की मंजिल की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। पूर्व में एआरएम ओम प्रकाश ने प्रस्ताव तैयार कराया था, लेकिन उनके सेवानिवृत्त होने के बाद वह अधर में लटक गया था। अब नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय भेजा जाएगा। अनुमति मिलने के बाद कायाकल्प का कार्य शुरू होगा।
वर्जन:
प्रस्ताव में कार्यालय के टूटे फर्श और बस स्टैंड के पीछे जलभराव की निकासी को शामिल किया गया है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उच्च अधिकारियों के निर्देश मिलने पर कार्य शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों को बदहाल स्थिति से राहत मिलेगी। - नीरज कुमार, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें