फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather News: बारिश से बढ़ी ठिठुरन, सर्द हवा से छूटी कंपकंपी; जानें अब कैसा रहेगा माैसम

Thu, 23 Jan 2025 05:30 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

करीब दो घंटे तक बारिश होती रही। इससे बाजार में लोगों के आवागमन पर असर पड़ा। काफी कम संख्या में ही लोग बाजारों में दिखाई दिए। बारिश थमने के बाद ही रौनक लौटी।
विज्ञापन
ठंड से बचाव को लिया अलाव का सहारा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में तीन दिन के बाद मौसम ने करवट बदल ली। हल्की बारिश से पारे में तीन दिन तक गिरावट आ गई। इससे ठंड बढ़ गई। इससे लोग ठिठुराने लगे। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया।
विज्ञापन


 

जिले में सुबह से मौसम बदल गया। बादलों ने अपना डेरा जमा लिया। ठंडी हवाओं के चलने से पारे में गिरावट आ गई। सुबह सात बजे न्यूनतम पारा तीन डिग्री नीचे आ गया। सुबह सात बजे न्यूनतम पारा नौ डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। नौ बजे से बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। इससे ठंड बढ़ गई। 

 

लोग ठंड से ठिठुरन महसूस करने लगे। सुबह 11 बजे तक बारिश होती रही। दो घंटे तक बारिश होते रहने से बाजार की चहल पहल पर असर देखा गया। काफी कम संख्या में ही लोग बाजारों में दिखाई दिए। बारिश थमने के बाद ही रौनक लौटी। दोपहर लगभग एक बजे सूरज ने दर्शन दिए। 

 
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई सर्दी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद धूप निकलने पर लोगों को ठंड से राहत मिली। दोपहर के समय अधिकतम पारा 21 डिग्री रिकार्ड किया गया। जो बुधवार से तीन डिग्री कम रहा। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में तेज हवा चलने से पारे में गिरावट आने से ठंड बढ़ने की संभावना है।

पटरी व्यवसाय पर पड़ा असर
सुबह के समय हुई बारिश का असर पटरी व्यवसाय पर देखा गया। सुबह के समय चाट, पकोडे, सब्जी के ढकेल संचालक बारिश का मौसम देख अपने घरों से नहीं आए। पटरी पर अन्य व्यवसाय करने वाले लोग दोपहर बाद ही बाजार पहुंचे। इसके बाद उन्होंने फड़ सजाए, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहक न आने से दुकानदारी पर असर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें