फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने फंदा लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
फोटो 40 सिढ़पुरा के सुदामापुरी म​हिला की मौत के बाद एकत्रित भीड। संवाद
विज्ञापन
सिढ़पुरा। कस्बे के सुदामा नगर में मंगलवार देर रात पति से कहासुनी के बाद एक विवाहिता ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

सुदामा नगर निवासी अवधेश की पत्नी शिवानी (25) ने मंगलवार रात घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता रोहन सिंह निवासी मोहल्ला धनपाल गंजडुंडवारा ने बताया कि घटना से कुछ समय पहले पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
शिवानी की शादी वर्ष 2021 में अवधेश के साथ हुई थी। दंपती की दो बेटियां सगुन और अवनी हैं। मां की अचानक हुई इस मौत से दोनों मासूम बच्चियों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका की मां नेमा देवी समेत अन्य परिजन भी बेहाल हैं।
विज्ञापन

किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन पर सूचना दिए जाने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने परिजन और ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

फोटो 40 सिढ़पुरा के सुदामापुरी महिला की मौत के बाद एकत्रित भीड। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें