फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अधिवक्ताओं ने किया न्यायालयों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार

Wed, 11 Feb 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो21पटियाली में न्यायालय का बहिष्कार करते बार एसोसिएशन के पदा​​धिकारी व अ​धिवक्तागण। संवाद
विज्ञापन
पटियाली। तहसील परिसर स्थित बार रूम में बुधवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोनेलाल बघेल और सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संयुक्त आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील प्रशासन की कार्यशैली को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ने कहा कि एसडीएम प्रदीप कुमार विमल के समर्थन में अन्य पीठासीन अधिकारियों ने न्यायिक कार्य ठप कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि न्यायालय उपजिलाधिकारी न्यायिक, तहसीलदार और नायब तहसीलदार की ओर से कार्य बंद किए जाने से वादकारियों और अधिवक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण पूरी तरह रुक गया है। अधिवक्ता बीते 4 फरवरी से ही उपजिलाधिकारी प्रशासन का बहिष्कार कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन के रवैये के कारण अब तक अन्य न्यायालयों में भी कोई कार्यवाही सुचारू नहीं हो सकी है।
सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद चतुर्वेदी ने प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अधिवक्ताओं पर अवैधानिक रूप से दबाव डालकर उन्हें वार्ता के लिए विवश करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, अधिवक्ता न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इसी क्रम में दोनों संघों ने निर्णय लिया है कि अब तहसील के सभी न्यायालयों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार किया जाएगा। समस्याओं के समाधान के लिए पदाधिकारियों का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मंडलायुक्त अलीगढ़ से मिलकर शिकायत दर्ज कराएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रेम नारायण दीक्षित, विजेंद्र बाबू शर्मा, नवी अहमद कुरैशी, अरविंद कुमार चतुर्वेदी, देश दीपक यादव, अरुण कुमार चतुर्वेदी, मोहम्मद नाजिम, राधेश्याम शर्मा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें