फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दोस्त निकले आदिल के हत्यारे, शराब के नशे में कहासुनी पर उठाया कदम

Mon, 09 Mar 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पटियाली थाना क्षेत्र में मेदपुर रोड स्थित ईंट भट्टे पर आदिल की हत्या दोस्तों ने की थी। शराब के नशे में कहासुनी होने पर यह कदम उठाया था। उसके शव को तालाब किनारे पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने सोमवार को हत्याकांड का खुलासा कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि पटियाली थाना क्षेत्र में कस्बा भरगैन निवासी गुलजार नबी ने रविवार को पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि बड़ा भाई आदिल मजदूरी करता था। उसका मेदपुर रोड स्थित किसान ईंट भट्टे पर काम करने वाले बिहार के मजदूरों के पास आना-जाना रहता था। उनका आरोप था कि 5 मार्च की रात आदिल का भट्ठे पर बिहार के जनपद बेगूसराय में थाना चरिया के गांव विक्रामपुर निवासी आजाद, रमजानी, इस्तखार, छोटे और थाना ओपी छैराई में मठियानी निवासी जावेद के साथ किसी बात पर विवाद हो गया। इस पर पांचों ने मिलकर आदिल की हत्या कर दी। उसका शव छह मार्च को तालाब किनारे पेड़ से बंधा मिला था। मामले के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस की संयुक्त टीम को लगाया था। पुलिस ने रविवार की रात वल्लूपुर रेलवे स्टेशन के पास से पांचों आरोपियाें को दबोच लिया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे सभी आदिल के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में उनकी आदिल से कहासुनी हो गई थी। इस पर गुस्से में आकर लोहे की सरिया से उसके सिर पर प्रहार कर दिया था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपियों ने खून से सनी सरिया और कपड़े भट्ठे की राख में दबा दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें