फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: अवैध खनन पर कार्रवाई, पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन का विशेष अभियान जारी है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर एसडीएम पटियाली प्रदीप विमल ने सोमवार को क्षेत्र में सघन चेकिंग की। उन्होंने छापेमारी करते हुए अवैध खनन में लगी पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया।
विज्ञापन

प्रशासन की इस अचानक कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया। अवैध रूप से बालू और मिट्टी ले जा रहे वाहनों को रोका गया। जांच में जरूरी कागजात नहीं मिलने पर टीम ने चार बालू और एक मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी।
दो वाहनों को सिढ़पुरा थाना और तीन को गंजडुंडवारा थाना परिसर में खड़ा कराया गया। कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने चेतावनी दी है कि जिले में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें