फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पंचर बाइक ले जा रहे चाचा-भतीजे को वाहन ने मारी टक्कर, भतीजे की मौत

विज्ञापन
मृतक श्रीकृष्ण का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पटियाली। अलीगंज हाईवे पर सोमवार की शाम को पंचर बाइक खींचकर घर लौट रहे चाचा-भतीजे को तेज रफ्तार पिकअप ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में 22 वर्षीय भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से शादी वाले घर की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रुस्तमपुर निवासी श्रीकृष्ण (22) अपने रिश्ते के चाचा देव सिंह (40) के साथ पटियाली बाजार से लौट रहे थे। बाइक पंचर होने पर जब वे उसे पैदल खींचकर ले जा रहे थे, तभी गुंदरा गंज गांव के पास बकरों से भरी एक तेज रफ्तार मैक्स पिकअप ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में श्रीकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की मदद से घायल चाचा देव सिंह को पहले स्वास्थ्य केंद्र और फिर वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया। इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक मौके से भाग गया, लेकिन पिकअप को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


छह माह पहले हुई थी शादी
मृतक श्रीकृष्ण की शादी महज छह महीने पहले हुई थी। उसकी पत्नी रजनी तीन महीने की गर्भवती है। पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी बार-बार बेहोश हो रही है।

10 जून को है बहन की शादी
आगामी 10 जून को श्रीकृष्ण की बहन शिवानी की शादी होनी तय हुई थी। घर में विवाह की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार और गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें