कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र में एक मां ने अपने दामाद पर बेटी को गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
मोहल्ला मोहन वाल्मीकि बस्ती निवासी मोहिनी के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी चिंकी की शादी 9 साल पहले अलीगढ़ जिले के थाना दादों अंतर्गत वोनई निवासी राजीव के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दामाद उसे प्रताड़ित कर रहा था।
करवाचौथ के दिन वह बेटी को मायके से अपने साथ ले गया और उस पर अवैध संबंधों का झूठा आरोप लगाया। पीड़िता की मां का कहना है कि आरोपी 6 नवंबर को चिंकी को कासगंज बाजार लाया और उसे कहीं गायब कर दिया।