फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गर्भवती महिला की उपचार के दौरान मौत

Mon, 02 Feb 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर के गांव अर्जुनपुर कदीम में रविवार रात गर्भवती महिला की उपचार के दौरान घर पर मौत हो गई। वह बुखार से पीड़ित थी। परिजन ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव अर्जुनपुर कदीम निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को उसकी पत्नी भगवान श्री (20) को बुखार आने पर अमांपुर में चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया था। इसके बाद हालत में सुधार न होने पर दो दिन बाद उसे वहां से रेफर कर दिया। परिजन उसे कासगंज निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने महिला को अलीगढ़ रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन 3 से 4 दिन के बाद महिला को घर वापस ले आए। रविवार की रात उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की सूचना परिजन ने फोन कर पुलिस को दी। परिजन ने अमांपुर के चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। सीएमओ डॉ.राजीव अग्रवाल ने बताया कि महिला की मौत की जानकारी पुलिस से प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें