कासगंज। अर्जुनपुर नौआबाद के खेल मैदान में सोमवार को आयोजित विकासखंड अमांपुर की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्राथमिक बालक वर्ग में सेमरा मोर्चा के अभिषेक ने 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग में 200 और 400 मीटर में नगला महर्जी के शनि प्रथम रहे।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बच्चों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्राथमिक बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में निशांत शाहपुर प्रथम, नमन सेमरा मोर्चा द्वितीय और रुद्र अर्जुनपुर नौआबाद तृतीय रहे। 100 मीटर में अभिषेक, सुशांत थानपुर और उत्तम शाहपुर क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। 200 मीटर में अभिषेक, गौरव नौगांव और निशांत शाहपुर ने स्थान प्राप्त किए।
प्राथमिक बालिका वर्ग में 50 मीटर में जान्हवी, 100 मीटर में करिश्मा और 200 मीटर में निशु शाहपुर प्रथम रहीं। लंबी कूद में बालक वर्ग से पंकज अमृतपुर और बालिका वर्ग से निशु शाहपुर विजेता बनीं।
विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। ब्लॉक पीटीआई मुनेश राजपूत, नोडल विनोद कुमार, धीरेंद्र सोलंकी, आनंद प्रकाश मिश्रा, रिंकी सिंह, रवि कुमार, गोविंद शाक्य, बृजबाला, राजेश कुमार और ठाकुरदास सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
ये भी रहे विजेता
जूनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में डोरी लाल तथा 200 और 400 मीटर में शनि नगला महर्जी प्रथम रहे। बालिका वर्ग में 100 मीटर में अंजू और 200 व 400 मीटर में प्रार्थना नगला महर्जी ने बाजी मारी। लंबी कूद में बालक वर्ग से संजीव अर्जुनपुर नौआबाद और बालिका वर्ग से चंद्रकांता नगला महर्जी प्रथम रहीं। कबड्डी में प्राथमिक बालक वर्ग से अमृतपुर, बालिका वर्ग से शाहपुर तथा जूनियर बालक-बालिका वर्ग से नगला महर्जी की टीमें विजेता रहीं।
फोटो 01 अमांपुर की अर्जुनपुर नौआबाद न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी अभ