फोटो24सिकंदरपुर वैश्य पुलिस की हिरासत में आरोपी। स्रोत: पुलिस मीडिया सेल
सिढ़पुरा। सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ फोटो पोस्ट कर इलाके में रौब गांठने वाले एक युवक को सिढ़पुरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से फोटो में नजर आ रहा अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया है।
सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि फोटो वायरल करने वाला युवक क्षेत्र में ही घूम रहा है। इस पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर ग्राम खजुरा निवासी आरोपी अनूप सिंह उर्फ रोहन (22) को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में उसके पास से अवैध असलहा बरामद हुआ। सीओ पटियाली अमित कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद