फोटो 10 - कासगंज पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के परिजन। स्रोत : संवाद
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव नगला यादकरण में देर रात करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वह रात के समय शौच करने के लिए खेत पर जा रहा था। इसी दौरान खेत में लगे पोल की चपेट में आ गया।
गांव नगला यादकरण निवासी नेमेंद्र (30) पुत्र खेतपाल बुधवार-बृहस्पतिवार रात को गांव से 50 मीटर दूर खेत की ओर शौच के लिए गए थे। उनके भाई रवेंद्र
ने बताया कि खेत के पास लगे विद्युत पोल में करंट आ रहा था। नेमेंद्र उसकी चपेट में आ गए और करंट लगने से बुरी तरह झुलस गए।
उनकी चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण माैके पर पहुंचे और परिजन को सूचित किया। उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमांपुर ले जाया गया। डाॅक्टर ने यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्हें जब अस्पताल लेकर पहुंचे तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस भी माैके पर पहुंच गई। एएसपी सुशील कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में परिजन और अन्य लोगों से पूछताछ की गई है।
-
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक के भाई रवेंद्र ने बताया कि भाई नेमेंद्र की शादी वर्ष 2022 में हुई थी। वह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। उसके दो बच्चों में बेटी भारती (3) और बेटा लवेश (10 माह ) का है। उसकी पत्नी रामवती व मां चम्पा देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
फोटो 10 - कासगंज पोस्टमार्टम गृह पर मृतक के परिजन। स्रोत : संवाद