फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: किशोर की मौत का खुलासा करने की मांग

विज्ञापन
फोटो39कासगंज में पोस्टमार्टम गृह पर आक्रोश जताते मृतक किशोर के परिजन । स्रोत:वीडियो ग्रैब
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव चंडौस में पांच दिन से लापता किशोर का शव बुधवार की शाम बाजरे के खेत में मिलने के के बाद बृहस्पतिवार को परिजन ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले का शीघ्र खुलासा करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

गांव चंडौस निवासी पवन (17) पुत्र निरंजन सिंह 23 जुलाई की शाम करीब 6 बजे घर से खेत पर चारा लेने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिजन ने सोरोंजी कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
बुधवार शाम 5 बजे गांव के बाहर रक्षपाल बघेल के बाजरे के खेत से उसका शव बरामद हुआ। बृहस्पतिवार को उसकी मां कृष्णादेवी सहित अन्य परिजन ने ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया। पिता निरंजन सिंह का आरोप है कि 22 जून को उनके चचेरे भाई की बेटी नेहा की शादी के दौरान बारात चढ़ने के समय पवन का गांव के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी कारण बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन

सदर सीओ आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगाें समझाकर मामला शांत कराया। परिजन शव को गांव लेकर चले गए। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि परिजन की तहरीर पर उसकी मौत के मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें