फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी की खुशियों में खलल...डीजे फ्लोर पर बहा खून, लाश देख मच गई चीखपुकार; मैरिज होम में पसरा सन्नाटा

Sun, 09 Feb 2025 09:21 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

शादी समारोह में माैजूद लोगों ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर दी। शादी की खुशियां कुछ ही पल में मातम में बदल गईं। चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो, विलाप करते परिजन व मैरिज होम में पसरा सन्नाटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के अमांपुर रोड के रजत गार्डन में युवक राहुल को गोली लगने की वारदात के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। विवाह समारोह में गोली चलने से हर कोई हक्का-बक्का रह गया। पल भर में ही विवाह की खुशियों में खलल पड़ने से वहां मौजूद हर कोई बेहद आहत था।
विज्ञापन

 

रजत गार्डन में विजयमाला पुत्री दिनेश फौजी निवासी गांव मिहारी का विवाह जयकिशोर पुत्र ख्यालीराम निवासी गांव हैबतपुर थाना जावा जिला अलीगढ़ से चल रहा था। बरात अलीगढ़ से आई थी। वहीं डीजे पर युवक मस्ती कर रहे थे। अचानक ही विवाह समारोह में गोली चलने की आवाज हुई। 

 

एक गोली आसमान की ओर चली तो दूसरी गोली युवक राहुल के सिर में लगी। गोली लगते ही युवक डीजे फ्लोर पर गिर पड़ा। उसकी मौत हो गई। खून बहने लगा। डीजे फ्लोर व उसके आसपास काफी खून पड़ा हुआ था। यह नजारा देखकर लोग सकते में आ गए। 

 
विज्ञापन

सबसे पहले तमंचा हाथ में लिए युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। अन्य आरोपी भाग गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही विवाह समारोह को भूलकर लोग युवक की मौत व मुख्य आरोपी के गिरफ्त में आने के मामले को देखते रहे। जब पुलिस युवक का शव मौके से जिला अस्पताल लेकर पहुंची। उसके बाद वैवाहिक कार्यक्रम शुरू हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें