फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: पार्ट टाइम जॉब और निवेश के नाम पर युवक से नौ लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पार्ट टाइम जॉब देने का झांसा देकर साइबर ठगों ने सोरोंजी के युवक से नौ लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। ठगों ने पीड़ित को पहले भरोसे में लिया और फिर टास्क पूरा करने के नाम पर अलग-अलग किस्तों में कुल 9,06,800 रुपये ले लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सोरोंजी के मोहल्ला चंदन चौक निवासी हर्षित पाठक के मोबाइल पर 17 अप्रैल, 2026 को पार्ट टाइम जॉब से जुड़ा एक मैसेज आया था। मैसेज के माध्यम से उन्हें एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जहां खुद को कंपनी का एचआर बताने वाले लोगों ने मूवी प्रमोशन और रेटिंग के बदले हर टास्क पर 50 से 100 रुपये देने का वायदा किया। शुरुआत में पीड़ित को कुछ रुपये मिले, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। इसके बाद ठगों ने मूवी प्रमोशन ऑर्डर और निवेश कराने के नाम पर पैसा जमा कराना शुरू कर दिया। पाठक ने बताया कि पहले उनसे 2,000 और फिर 7,000 रुपये का निवेश कराया गया, जिस पर उन्हें मुनाफे के साथ धनराशि वापस मिल गई। लालच में आकर युवक ने बाद में 29,800 और 70,000 रुपये के बड़े ऑर्डर का भुगतान कर दिया। जब उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे तो ठगों ने गलत ट्रेडिंग और एकाउंट फ्रीज होने का बहाना बनाकर उनसे 3 लाख और फिर 5 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की। इस प्रकार झांसे में आकर पीड़ित ने कुल नौ लाख रुपये से अधिक की रकम अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दी। जब ठगों ने 8.50 लाख रुपये की और मांग की, तब युवक को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद युवक ने साइबर क्राइम पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। थाने पहुंचने पर उसने अपने साथ हुए ठगी की पूरी वारदात बताई तो पुलिस ने जिन खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ था, उन्हें फ्रीज करा दिया। युवक ने 11 बार यूपीआई और 6 बार खातों में लेन-देन किया था। युवक की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें