फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: युवक ने तमंचे से माथे पर गोली मारकर दी जान

विज्ञापन
फोटो 22 - पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतक सुभाष के परिजन। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गंजडुंडवारा के गांव रंजीतपुर में मंगलवार रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने घर के शौचालय में जाकर तमंचे से अपने माथे पर गोली मारकर जान दे दी। गोली चलने की आवाज सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे तो वह खून से लथपथ मृत अवस्था में मिला। इस घटना से पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई जोगिंदर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब 8:30 बजे सुभाष (28) पुत्र चंद्रभान सिंह घर के शौचालय में गया था और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद उसने तमंचे से गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़े लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। परिजन के अनुसार, घटना के समय सुभाष शराब के नशे में था।
विज्ञापन


पांच साल पहले हुई थी शादी
सुभाष की शादी पांच वर्ष पूर्व बदायूं जिले के थाना उसहैत अंतर्गत ग्राम मुबारकपुर निवासी प्रेमलता के साथ हुई थी। उसका एक वर्षीय बेटा सिवांश है। पति की अचानक मौत से पत्नी प्रेमलता का रो-रोकर बुरा हाल है।
-
वर्जन
गोली लगने से युवक की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में हर पहलू से पूछताछ और जांच की जा रही है। -अमित कुमार, सीओ पटियाली

फोटो 22 - पोस्टमार्टम गृह पर खड़े मृतक सुभाष के परिजन। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें