फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नीलगाय और बाइक की टक्कर से घायल युवक की माैत

विज्ञापन
फोटो 11 - गांव ढोलना में रोते-बिलखते मृतक रिंकू के परिजन। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
ढोलना। थाना क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी युवक की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। बाइक के सामने अचानक नीलगाय आ जाने से हादसा हुआ था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। तीन बहनों के इकलौते भाई की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
विज्ञापन


गांव फिरोजपुर निवासी रिंकू (18) पुत्र नेपाल सिंह 15 नवंबर की सुबह करीब बाइक से अपने घर लौट रहा था। परिजन ने बताया कि गंगीरी के पास अचानक सड़क पर नीलगाय से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए अलीगढ़ के अस्पताल ले गए। वहां तीन दिन तक चले उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


रिंकू तीन बहनों पिंकी, प्रेमलता और नंदनी का इकलौता भाई था। भाई की मौत से तीनों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बेटे की मौत से माता-पिता भी सदमे में हैं। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि बाइक के नीलगाय से टकराने पर युवक घायल हो गया था। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

फोटो 11 - गांव ढोलना में रोते-बिलखते मृतक रिंकू के परिजन। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें