गांव नगला भूरा में शुक्रवार को घर में हुए सिलिंडर धमाके के बादराहत एवं बचाव कार्य में लगे दमकल
- फोटो : Archive
कासगंज। गांव नगला भूरा में शुक्रवार को सिलिंडर में लीकेज के बाद धमाका हुआ और मकान की छत ढह गई। हादसे में रसोई में खाना बना रहे किशोर की मलबे में दबकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से मलबा हटाया मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। हादसे के बाद कुछ ही देर में पुलिस प्रशासनिक अधिकारी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस के अनुसार, सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भूरा निवासी शीलेंद्र का 14 साल का बेटा प्रियांशु दोपहर करीब 12:30 बजे घर पर खाना बना रहा था। इसी दौरान गैस सिलिंडर में लीकेज होने पर आग लग गई। लपटें तेज होने पर घबराए किशोर ने शोर मचाया। आवाजें सुनकर घर के ऊपरी हिस्से में सो रही उसकी मां कविता नीचे आई। इसी दरम्यान सिलिंडर में जोरदार धमाका हुआ और घर की छत भरभरा कर गिर पड़ी। प्रियांशु को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला और वह मलबे में दब गया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों ने परिजन के साथ मिलकर मलबा हटाना शुरू किया। इसी बीच सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस, फायरकर्मी और एंबुलेंस भी गांव पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से किशोर को मलबे से बाहर निकाला मगर तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल पर एएसपी आलोक सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर आंचल चौहान ने मौके पर पहुंचकर हादसे के बारे में पूछताछ की। एसडीएम सदर एसएन त्रिपाठी ने बताया कि नगला भूरा के हादसे में मृतक के परिजन को दैवी आपदा के तहत सहायता राशि दी जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक। आलोक सिंह ने बताया कि नगला भूरा में सिलिंडर से हुए हादसे में किशोर की मौत हुई है। राहत-बचाव कार्य कर किशोर को मलबे से बाहर निकाला गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सिलिंडर में धमाके के कारणों की जांच की जा रही है।
गांव नगला भूरा में शुक्रवार को घर में हुए सिलिंडर धमाके के बादराहत एवं बचाव कार्य में लगे दमकल - फोटो : Archive
गांव नगला भूरा में शुक्रवार को घर में हुए सिलिंडर धमाके के बादराहत एवं बचाव कार्य में लगे दमकल - फोटो : Archive