फोटो 23 - कासगंज में हड़ताल के चलते बंद बी-पैक्स सहकारी समिति। स्रोत : संवाद
कासगंज। वेतन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर बी-पैक्स सहकारी समितियों के कर्मचारियों की हड़ताल से जिले में कामकाज प्रभावित हो रहा है। उत्तर प्रदेश संयुक्त सहकारी कर्मचारी संघ के आह्वान पर आंदोलन के दूसरे दिन भी जिले की 36 सहकारी समितियों पर ताले लटके रहे। समितियों में कामकाज ठप होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।संघ के जिला महामंत्री जय सिंह गौतम ने कहा कि वेतन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर कर्मचारी लखनऊ में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि मांगों का समाधान होने तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। पांच नवंबर तक समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। कर्मचारियों ने 5 नवंबर तक कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल और तालाबंदी की चेतावनी दी है और सामूहिक त्यागपत्र जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।आंदोलन में जिलाध्यक्ष गौरव कुमार, सचिव ओमकार सिंह, कर्मवीर सिंह, दिनेश कुमार, अंकित कुमार, आदित्य कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर ओमदेव, प्रमोद और संतोष सहित अन्य बी-पैक्स कर्मचारी शामिल रहे।