फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रुपयों के लेन-देन के विवाद में दुकानदार ने दंपती को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
फोटो45पटियाली में स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती घायल दंपती। संवाद
विज्ञापन
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के गांव नरदोली में रविवार सुबह रुपयों के लेन-देन में विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान किराना दुकानदार और उसके परिजन ने दंपती को दौड़ा-दौड़ाकर बुरी तरह पीटा। इससे पति-पत्नी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


गांव नरदोली निवासी गुदरपाल (39) पुत्र अमर सिंह रविवार सुबह पत्नी ममता को दिल्ली जाने वाली बस में बैठाने के लिए गांव के बस स्टॉप पर आए थे। गुदरपाल ने बताया कि इस दौरान उनकी पत्नी बस स्टॉप के पास स्थित एक किराना की दुकान से कुछ सामान खरीदा और 500 रुपये का नोट दिया।
चंद मिनट बाद उनकी पत्नी को याद आया कि उसने भूल से 500 के एक की जगह दो नोट दे दिए हैं। उसने वापस जाकर दुकानदार से एक नोट वापस मांगा तो उनमें कहासुनी हो गई। विवाद होने पर दंपती ने गांव के मां चंडी देवी मंदिर की कसम खाने की बात कही तो दुकानदार आग-बबूला हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि उसने अपने घर से महिलाओं और पुरुषों को मौके पर बुला लिया, फिर सभी ने मिलकर दंपती को दौड़ाकर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। इससे वे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ीं।
घटना की सूचना मिलने पर यूपी-112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल दंपती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटियाली पहुंचाया, वहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
-
दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घायलों का उपचार कराया। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। - सीओ अमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें