फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लगातार दूसरा शतक, फिर चमका कासगंज का अरनव

Wed, 21 Jan 2026 01:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो02अरनव बेलोटिया,​​खिलाड़ी। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
कासगंज। अंडर-14 राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी में कासगंज के लाल का कमाल जारी है। हरनामपुर बेरी के उदीयमान क्रिकेटर अरनव बेलोटिया ने अपनी शतकीय यात्रा जारी रखते हुए लगातार दूसरा शतक जड़कर एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया। अरनव ने राजस्थान के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार 178 रन बनाए।
विज्ञापन

दरअसल, राजसिंह डूंगरपुर ट्रॉफी के मध्य क्षेत्र के मैच इन दिनों इंदौर में खेले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश ने अपने दूसरे मैच में राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अरनव बेलोटिया के 178 रन की मदद से 7 विकेट खोकर 425 रन बनाने के बाद पारी घोषित कर दी। अरनव ने अपनी इस शतकीय पारी के दौरान उत्कृष्ट बैटिंग का नमूना पेश करते हुए मैदान के चारोें ओर आकर्षक शॉट लगाए। जवाब में राजस्थान की पहली पारी 210 रन और दूसरी पारी 167 रन पर सिमट गई। पहली पारी की बढ़त के आधार पर यूपी को महत्वपूर्ण अंक मिले। बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद अरनव ने क्षेत्ररक्षण में भी उम्दा प्रदर्शन करते हुए शानदार तीन कैच भी पकड़े।



बोर्ड ट्रॉफी के लगातार दो मैचाें शतक जड़ने वाले अरनव जिले के पहले उभरते क्रिकेटर हैं। इस बाएं हाथ के बैटर की इस उपलब्धि से जनपद के खेल प्रेमी गद्गद हैं। उनमें खुशी की लहर है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अरनव आगामी मैचों में और अच्छा प्रदर्शन जारी रखेंगे। अरनव के दादा रामपाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश का अगला मुकाबला मेजबान मध्य प्रदेश की टीम के खिलाफ 21 और 22 जनवरी को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें