फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बटन दबाते ही बरसेगी रंग की बौछार, बच्चों के सिर चढ़ा होली का खुमार

Thu, 26 Feb 2026 11:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो27गंजडुंडवारा में होली पर्व के लिए दुकान पर बिक्री के लिए रखी पिचकारी। संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। होली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, बाजारों में रौनक बढ़ती जा रही है। कस्बे के प्रमुख बाजारों में रंग-बिरंगी पिचकारियों से सजी दुकानें बच्चों और युवाओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इस बार बाजार में इलेक्ट्रिक गन और टैंक वाली पिचकारियां बच्चों की पहली पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन


बाजार में इस समय लाल, पीले, नीले और गुलाबी रंगों की पिचकारियों की लंबी रेंज उपलब्ध है। बच्चों के बीच छोटा भीम, डोरेमोन, स्पाइडरमैन और बार्बी डॉल जैसे कार्टून कैरेक्टर्स वाली पिचकारियों की ज्यादा मांग है। वहीं, युवाओं को बैकपैक टैंक वाली पिचकारियां पसंद आ रही हैं, जिनमें बार-बार पानी भरने का झंझट नहीं होता।

बाजार में आई ऑटोमैटिक इलेक्ट्रिक पिचकारी
इस बार बाजार का मुख्य आकर्षण बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक पिचकारियां हैं। ये पिचकारियां बटन दबाते ही दूर तक पानी की बौछार करती हैं। दुकानदार आनंद गुप्ता ने बताया कि छोटी पिचकारियां 50 रुपये तक उपलब्ध हैं, जबकि मध्यम श्रेणी की इलेक्ट्रिक गन 100 से 500 रुपये के बीच बिक रही हैं। दुकानदार अनिल गुप्ता ने बताया कि हाई-टेक प्रेशर टैंक की कीमत 500 से लेकर 2000 रुपये तक है।
विज्ञापन


हर्बल गुलाल और ऑर्गेनिक रंगों पर जोर
पिचकारियों के साथ-साथ इस बार लोग अपनी त्वचा और सेहत के प्रति भी जागरूक नजर आ रहे हैं। बाजार में फूलों और प्राकृतिक तत्वों से बने हर्बल गुलाल और ऑर्गेनिक रंगों की भारी मांग देखी जा रही है। दुकानदारों ने भी ग्राहकों की पसंद को देखते हुए प्राकृतिक रंगों का स्टॉक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें