फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बिना टिकट यात्री मिलने पर परिचालक पर 10 गुना पेनल्टी वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली-अलीगढ़ मार्ग पर रोडवेज बसों में टिकट व्यवस्था की लापरवाही पर परिवहन निगम ने सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को मोहनपुरा के पास प्रभारी एआरएम के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान एक बस में यात्री बिना टिकट यात्रा करता पाया गया जिस पर परिचालक से 10 गुना पेनल्टी वसूली गई है।
विज्ञापन

प्रभारी एआरएम नीरज कुमार और सहायक निरीक्षक ललित की टीम ने मार्ग से गुजर रही पांच रोडवेज बसों की डब्ल्यूटी जांच की। इस दौरान एक बस में परिचालक द्वारा यात्री का टिकट न बनाए जाने का मामला सामने आया। आरोपी परिचालक के खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना लागू होने के बाद टिकट व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे। रोडवेज प्रशासन ने सभी परिचालकों को सख्त चेतावनी दी है कि ड्यूटी के दौरान नियमों का पूर्ण पालन करें और यात्रियों को बिना टिकट यात्रा न करने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें