फौटो27सोरोंजी में हिन्दू सम्मेलन स्थल पर्यटक आवास गृह पर सफ़ाई कार्य करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : हेलमेट लगाकर चलते वाहन चालक को गुलाब का फूल देते एनसीसी कैडेट्स। विभाग स्रोत
सोरोंजी। तीर्थनगरी में आज शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। नगरपालिका की ओर से शुक्रवार को सम्मेलन स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। विराट हिंदू सम्मेलन समिति ने आयोजन स्थल का दौरा कर तैयारियों को परखा।
सम्मेलन सुबह 11 बजे से हरि की पौड़ी किनारे पर्यटक आवास गृह में होगा। संत पूर्णानंद पुरी और साध्वी हेमलता सम्मेलन को संबोधित करेंगे जबकि कवियत्री उन्नति भारद्वाज सम्मेलन में देश भक्ति के ऊपर काव्य पाठ करेंगी। इस दौरान सम्मेलन अध्यक्ष डाॅ. भुवनेश माहेश्वरी, अमित अग्रवाल, माधव उपाध्याय, केशव महेरे, अभिषेक वशिष्ठ और जय किशन तिवारी आदि मौजूद रहे।