फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सराफ की दुकान से सोने की चेन लेकर हुए गायब महिला-पुरुष

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। शहर के बारहद्वारी के पास नदरई गेट मुख्य बाजार में स्थित सराफा की दुकान से मंगलवार देर शाम महिला और पुरुष सोने की चेन लेकर गायब हो गए। दोनों पुराने सोने के आभूषण बदलवाकर नया सामान लेने के बहाने दुकान पर पहुंचे थे। दुकानदार को आभूषण चेक करने पर चेन गायब होने की जानकारी हुई। सीसीटीवी फुटेज में दोनों चेन अपने पास रखते दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन

नदरई गेट मुख्य बाजार में वेदांत माहेश्वरी की सराफा की दुकान है। मंगलवार शाम महिला और पुरुष दुकान पर पुराने सोने के आभूषण बदलवाकर नया सामान लेने पहुंचे। दुकानदार ने उन्हें सोने के आभूषण दिखाए। इसी दौरान दोनों ने एक सोने की चेन अपने पास छिपा ली। इसके बाद दोनों सोने की चैन लेकर दुकान से चले गए। कुछ देर बाद दुकानदार ने सामान की जांच की तो चेन गायब मिली।
घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई, जिसमें महिला और पुरुष चेन अपने पास रखते दिखाई दिए। पुलिस फुटेज से मिले फोटो के आधार पर दोनों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि सराफ की दुकान से चेन लेकर गए महिला व पुरूष की तलाश की जा रही है। दुकान व बाजार में लगे सीसी टीवी फुटेज के माध्यम से भी दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें