फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: नवीन पुलिस लाइन में हुई गणतंत्र दिवस पर भव्य परेड

Wed, 28 Jan 2026 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो संख्या 44- कासगंज पुलिस लाइन में ध्वज फहराने के बाद सलामी देते जिला​धिकारी प्रणय सिंह, ए - फोटो : बरसात से बचने को छाता लगाकर जाता युवक। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। गणतंत्र दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन के नवीन परिसर में भव्य पुलिस परेड हुई। पुलिस परेड में कदम से कदम मिलाकर पुलिसकर्मी निकले। मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने एसपी अंकिता शर्मा के साथ खुली जिप्सी से परेड का निरीक्षण किया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने तिरंगा ध्वज फहराया एवं पुलिसबल का मान प्रणाम स्वीकार किया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। एसपी अंकिता शर्मा ने पुलिस अधिकारियों व कर्मियों केा राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं संविधान की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। परेड में प्रदर्शन करने वाले जवानों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पुलिस मुख्यालय एवं एडीजी जोन आगरा स्तर से प्रदत्त उत्कृष्ट सेवा मेडल, प्रशस्ति पत्र पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों को प्रदानकर उनका उत्साहवर्धन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र छात्राओ को जिलाधिकारी एवं एसपी ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के दौरान जनपद न्यायाधीश रामेश्वर, एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, एएसपी सुशील कुमार, सीओ सदर आंचल चौहान, सीओ सहावर शाहिदा नसरीन, सीओ पटियाली संदीप वर्मा व शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें