फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दोस्त की लापरवाही ने ली युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव महेशपुर में एक युवक की जान चली गई। उसके दोस्त की लापरवाही को इस मौत का कारण बताया जा रहा है। युवक के पिता ने दोस्त पर लापरवाही बरतने और जानकारी छिपाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव महेशपुर निवासी सोनपाल ने सदर कोतवाली में यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बीती 6 अप्रैल 2026 को शाम लगभग 6:45 बजे की घटना है। उनके बेटे पुष्पेंद्र उर्फ बाबू को उसका दोस्त सतेंद्र बाइक से ले गया था। सतेंद्र भी महेशपुर गांव का ही रहने वाला है।
वह पुष्पेंद्र को अपनी ससुराल नगला हीरा ले गया था। रात को सोनपाल ने सतेंद्र को अकेले देखा। उन्होंने अपने बेटे के बारे में सतेंद्र से पूछा। सतेंद्र ने उस समय कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। कुछ देर बाद उन्हें सोशल मीडिया से बेटे के घायल होने की खबर मिली। खोजबीन करने पर पता चला कि पुष्पेंद्र का शव जिला अस्पताल में है।
विज्ञापन

सोनपाल का आरोप है कि नगला थान बाईपास के पास सड़क हादसे में पुष्पेंद्र घायल हुआ था। उसके दोस्त सतेंद्र ने इस घटना की सूचना परिजन और पुलिस को नहीं दी। वह घायल बेटे को मौके पर छोड़कर भाग आया। उनका कहना है कि यदि समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो बेटे की जान बच सकती थी।
सदर कोतवाली प्रभारी प्रवेश राणा ने बताया कि पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दोस्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें