फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: मंदिर जा रहे परिवार को रोककर महिलाओं से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सहावर थाना क्षेत्र में शादी के बाद बृहस्पतिवार को बोढ़ा देवी मंदिर पूजा करने जा रहे एक परिवार पर जानलेवा हमला हुआ। दबंगों ने रास्ते में रोककर महिलाओं से अभद्रता और पुरुषों से मारपीट की। हमले में परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।
विज्ञापन

मामले में एक युवती ने थाने में तहरीर दर्ज कराई है। उसने बताया कि 14 मई की शाम वह अपने भाई, नववधू और परिवार की महिलाओं के साथ मंदिर जा रही थी। मंदिर पहुंचने से पहले गांव के विपिन, जसवंत, हेमसिंह, जितेंद्र, राजकुमार और दरबारी ने अपने साथियों के साथ उनका रास्ता रोक लिया। उनके हाथों में तमंचे और लाठी-डंडे थे।
आरोप है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की गई, जबकि पुरुषों को पीटा गया। दोनों बहनोईयों को चोटें आईं हैं। इस दौरान दो महिलाएं डर के कारण बेहोश हो गईं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

युवती की तहरीर पर पुलिस ने 13 नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। थाना प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें