फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गंगास्नान करने जा रहे दंपती की बाइक में डंपर ने मारी टक्कर, महिला की मौत

Mon, 26 Oct 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो05मृतक जावित्री का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। गंगास्नान करने कछला जा रहे बाइक सवार दंपती को सोमवार सुबह सोरों कोतवाली क्षेत्र के गोलाकुआं के पास मिट्टी से भरे डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जिला हाथरस में थाना सिकंदराराऊ के गांव मूढ़ा नोजलपुर निवासी जवाहर सिंह(47) सोमवार सुबह 5 बजे पत्नी जावित्री देवी (45) के साथ बाइक से कछला गंगा घाट पर स्नान करने जा रहे थे। जवाहर सिंह ने बताया कि सुबह 6:45 बजे कछला चौकी के पास पीछे की ओर से तेज गति से आ रहे मिट्टी से भरे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर से जावित्री देवी सड़क पर दूर जा गिरी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई, जबकि जवाहर सिंह घायल हो गए। डंपर चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में ले लिया है।
घटना के बाद राहगीर व आस-पास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई। किसी ने फोन कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार के अन्य सदस्य व ग्रामीण जिला अस्पताल पर पहुंच गए। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन




- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। - आंचल चौहान ,सदर सीओ कासगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें