फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बिजली का तार टूटने से झोपड़ी में लगी आग, एक मवेशी मरा

विज्ञापन
फोटो52पटियाली के गांव चाकरपुर में झोपड़ी में आग लगने से जले हुए सामान को देखता युवक।संवाद
विज्ञापन
पटियाली। गांव चाकरपुर में सोमवार की शाम को विद्युत निगम की लापरवाही से हादसा हो गया। गांव के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन का तार अचानक टूटकर एक झोपड़ी पर गिर पड़ा। तार गिरते ही झोपड़ी में भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से झोपड़ी के अंदर बंधा हुआ एक मवेशी जलकर मर गया। सामान बचाने के प्रयास में दंपति भी झुलस गए। वहीं, झोपड़ी में रखा सारा सामान जल गया।
विज्ञापन

गांव चाकरपुर निवासी सरला देवी की झोपड़ी पर सोमवार की शाम अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। चिंगारी उठते ही झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते ऊंची लपटें उठने लगीं। झोपड़ी से उठते धुएं और आग को देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास करने लगे।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जब तक आग बुझाई गई, तब तक झोपड़ी के अंदर खड़ी दो मोटरसाइकिल, बिस्तर, चारपाई, अनाज और बीस हजार रुपये सहित घर का सारा कीमती सामान जल गया।
विज्ञापन

झोपड़ी के अंदर से सामान बाहर निकालने और आग बुझाने की कोशिश में सरला का पुत्र मनोज और उसकी पत्नी रानी भी आग की चपेट में आ गए। दोनों मामूली रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पटियाली के उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल को दी। एसडीएम ने तत्काल क्षेत्रीय लेखपाल राजेंद्र सिंह को मौके पर भेजा। लेखपाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आर्थिक नुकसान का आकलन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें