फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर के लिए 9 नए खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
फोटो 33 सोरोंजी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथेलेटिक्स के ट्रायल में हिस्सा लेते ​​खिलाड़ी। स्रोत
विज्ञापन
कासगंज। जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से संचालित खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर में रिक्त पदों को भरने के लिए बुधवार को चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें 30 पदों में से रिक्त 9 पदों के लिए खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर में कुल 30 खिलाड़ियों के प्रशिक्षण की व्यवस्था है। वर्तमान में नौ सीटें रिक्त थीं, जिन्हें भरने के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई।
ट्रायल में 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक और बालिकाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता, फिटनेस और खेल कौशल का परीक्षण करने के बाद कुल नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की दौड़, शारीरिक दक्षता, सहनशक्ति और तकनीकी कौशल का मूल्यांकन किया गया। चयन समिति ने प्रदर्शन के आधार पर तीन बालक और छह बालिकाओं को प्रशिक्षण के लिए चुना।
उन्होंने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब खेलो इंडिया एथलेटिक्स सेंटर में प्रशिक्षकों की देखरेख में नियमित रूप से सुबह और शाम अभ्यास करेंगे। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एथलेटिक्स की विभिन्न स्पर्धाओं की तकनीकी बारीकियों के साथ फिटनेस और प्रतिस्पर्धी कौशल विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभाग का उद्देश्य इन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है, ताकि जिले की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें