फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जुलाई में अब तक 8 मरीज संक्रमित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Fri, 10 Jul 2026 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बारिश के मौसम की शुरुआत के साथ ही मच्छरों का प्रकोप और मलेरिया का खतरा तेजी से बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार की शिकायत लेकर आ रहे मरीजों की जांच में दो और नए मलेरिया संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही जुलाई माह के शुरुआती दिनों में ही जिले में मलेरिया के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिला अस्पताल की ओपीडी में बुखार से पीड़ित 283 मरीज पहुंचे थे, जिनमें से मलेरिया के लक्षण मिलने पर 59 मरीजों की जांच कराई गई। इस जांच रिपोर्ट में सोरों के देवरी प्रहलादपुर निवासी अंकुश (11) और मामों निवासी माला देवी (32) मलेरिया संक्रमित पाए गए, जिनका उपचार तुरंत शुरू कर दिया गया है। जिले में अब तक मिले यह आठों मरीज कासगंज, सोरों, पटियाली और अमांपुर क्षेत्र के हैं।
चिकित्सकों के अनुसार मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है और बारिश के बाद जमा पानी में इनकी संख्या बढ़ने से संक्रमण का खतरा पैदा होता है। स्वास्थ्य अधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव सक्सेना ने लोगों से अपील की है कि बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से मलेरिया का खतरा बढ़ता है, इसलिए विशेष सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि ठंड लगकर तेज बुखार आना, सिर और शरीर में दर्द इसके प्रमुख लक्षण हैं। इन लक्षणों के दिखने पर तुरंत अस्पताल में जांच कराएं और समय पर उपचार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें