फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: 78 हजार लोगों दिसंबर में नहीं मिलेगा राशन

Fri, 05 Dec 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो28राशन की दुकान का फोटो।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। खाद्य एवं रसद विभाग ने जिले में राशन कार्डों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न कराने वालों पर सख्ती बढ़ा दी है। ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी न कराने वाले 78 हजार लोगों के नाम सूची से हटाने की तैयार कर ली है। 10 दिसंबर से शुरू होने वाले वितरण में इनको राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में अंत्योदय योजना व पात्र गृहस्थी योजना के तहत 9,76,318 लोगों को निशुल्क राशन दिया जाता है। लगभग 92 हजार लोगों के ई- केवाईसी न होने पर इनको नवंबर का राशन नहीं दिया गया। ऐसे लोगों को 30 नवंबर तक ई-केवाईसी कराने का समय दिया गया था लेकिन इस अवधि में मात्र 14 हजार लोगों ने ही ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी की। अब ई केवाईसी नहीं कराने वालों के नाम राशन सूची से हटाने की विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
दिसंबर माह का राशन वितरण करने के लिए शासन से 10 दिसंबर से 28 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। ई-केवाईसी न कराने वाले लोगों को दिसंबर में राशन नहीं मिलेगा। तिथि निर्धारित होते ही विभाग से उचित मूल्य की दुकानों पर राशन की आपूर्ति तेज कर दी है, ताकि समय से वितरण शुरू हो सके। डीएसओ, अरुण कुमार ने बताया कि जिन लोगों ने ई-केवाईसी नहीं कराई है उनके नाम सूची से हटाए जाएंगे। ऐसे लोगों को दिसंबर माह का राशन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें